पैरेंट्स के लिए कंगना रनोट ने प्लान की पिकनिक, पहाड़ों और झील में मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस

लॉकडाउन के बाद से ही कंगना रनोट अपने परिवार के साथ मनाली में समय बिता रही हैं। हाल ही में फुरसत के पल बिता रहीं कंगना ने अपने परिवार के लिए वादियों में पिकनिक का आयोजन किया जहां वो खुद भी काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आईं।

कंगना की टीम ने ऑफिशियल अकाउंट से कंगना की पिकनिक की कुछ स्पेशल झलक शेयर की हैं जिसमें कभी एक्ट्रेस झील के पानी के मजे ले रही हैं तो कभी पहाड़ों में फिसलती हुई दिख रही हैं। वीडियो में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली का परिवार, पैरेंट्स और कुछ करीबी रिश्तेदार भी नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए लिखा गया है, 'कंगना ने अपने परिवार के लिए पिकनिक ऑर्गेनाइज की। लॉकडाउन के चलते वैली में कोई भी टूरिस्ट नहीं हैं। जिसके चलते उन्हें आजादी और हैप्पी टाइम मिला जो उन्होंने सालों से नहीं देखा था'।

कंगना के अलावा उनकी बहन रंगोली चंदेल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आउटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा, 'हमारे पैरेंट्स के कहने पर कंगना ने परिवार के लिए पिकनिक प्लान की। बारिश से पहले वो समर में बाहर एंजॉय करना चाहते थे। ग्रीन जोन में होने के बावजूद हमे इजाजत के लिए लंबी प्रोसेस करनी पड़ी। हिमाचल की सभी एथोरिटीज का शुक्रिया हमारी मदद करने के लिए। ये एक जरुरी आउटिंग थी'।

##

कंगना लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही अपने परिवार के पास मनाली हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी हैं। इंडस्ट्री में आने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कंगना ने इतना लंबा समय अपने परिवार के साथ बिताया है। उनकी बहन रंगोली ने हाल ही में नया घर खरीदा है जिसके इंटीरियर डेकोरेशन में भी एक्ट्रेस ने काफी मदद की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut planned a picnic for her family, the actress was seen having fun in the mountains and the lake

https://ift.tt/3e2NnOx
July 04, 2020 at 01:53PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D8IqHs
Previous Post Next Post

Contact Form