बॉलीवुड के फुर्तीले एक्टर टाइगर श्रॉफ सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि आम जिंदगी में भी खतरनाक और मुश्किल स्टंट करते रहते हैं। टाइगर को देख उनके फैंस भी लगातार उनकी कॉपी करने की कोशिशों में रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ देखने मिला जब टाइगर के एक 8 साल के फैन ने उन्हें कॉपी करते हुए खुदको जख्मी कर लिया। इस बात की जानकारी मिलते ही टाइगर ने नन्हे फैन से बात कर उसे स्टंट से जुड़ी कुछ बातें सिखाईं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर के फैन आदित्य जैन दिल्ली में रहते हैं। महज 8 साल के आदित्य ने कुछ दिनों पहले टाइगर के एक स्टंट की नकल करते हुए अपने हाथों में चोट लगा ली। इसके बाद उनके परिजनों ने इसे गंभीरता से लेते हुए टाइगर से संपर्क करने की कोशिश की। कुछ दिनों बाद टाइगर ने जानकारी मिलते ही आदित्य से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत की।
टाइगर ने नन्हे फैन को बताया कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले सभी स्टंट के लिए सेट पर एक्सपर्ट होते हैं। और साथ ही कई लोग सुरक्षा के लिए मौजूद होते हैं। टाइगर ने बच्चे को दोबारा ऐसा ना करने की भी सलाह दी है। 10 मिनट तक चले इस वीडियो कॉल के दौरान टाइगर ने आदित्य और उनकी फैमिली को मुंबई आकर मिलने का न्यौता भी दिया है।
लॉकडाउन के बाद से ही टाइगर कभी डांस करते हुए तो कभी वर्कआउट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने स्टंट करते हुए भी वीडियो शेयर किया है। एक्टर'बागी3' के बाद 'हीरोपंती 2' और 'रैम्बो' में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्में साल 2021 में रिलीज की जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2VKdgMW
July 04, 2020 at 01:05PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gvZ8it