लॉकडाउन के बाद पब्लिक इवेंट में पहुंचने वाली पहली सेलेब हैं उर्वशी रौतेला, सोशल डिस्टेंस ना रखने पर हुईं ट्रोल

कोरोनावायरस महामारी के चलते कई इंडस्ट्री समेत पिछले तीन महीनों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी बंद थी। फिल्मों की रिलीज, प्रेस कॉन्फ्रेंस, इवेंट, लॉन्च पार्टीज समेत तमाम इवेंट बंद थे। मगर अब जहां देश खुलना शुरू हो गया है इवेंट भी होने लगे हैं। उर्वशी रौतेला पहली बॉलीवुड सेलेब हैं जो मास्क और सेनिटाइजर का प्रचार करने के लिए पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनी हैं। उर्वशी मास्क और सभी सावधानी के साथ इवेंट में शामिल हुई थीं मगर सही तरह से सोशल डिस्टेंसिंग ना होने पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है।

उर्वशी गुरुवार को मुंबई में मास्क और सेनिटाइजर ब्रांड को प्रमोट करने इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर मास्क हटाकर भी तस्वीरें क्लिक करवाईं। पब्लिक के बीच हुए इस इवेंट में दर्जनों लोग शामिल हुए जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक तरह से नहीं हुआ।

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ट्रोल हुई एक्ट्रेस

सामने आए वीडियो में लोग उर्वशी के इस इवेंट को लापरवाही और बेवकूफी बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग भीड़ के चलते अपनी नाराजगी भी कमेंट सेक्शन में दिखा रहे हैं।

उर्वशी के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स। (फोटो क्रेडिट- विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से)

वर्जिन भानुप्रिया का ट्रेलर रिलीज

उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसमें उनके साथ गौतम गुलाटी भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को 16 जुलाई को जी5 पर रिलीज किया जाएगा।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Urvashi Rautela is the first celeb to reach public event after lockdown, trolls for not keeping social distance

https://ift.tt/3f2XPHu
July 03, 2020 at 04:32PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VIOw7F
Previous Post Next Post

Contact Form