लक्ष्मण, हरभजन, कैफ और सुशील कुमार समेत कई हस्तियों ने योग किया, सहवाग ने लिखा- थोड़ा वक्त भले लगेगा, लेकिन योगा से ही होगा

आज छठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ और टेबल-टेनिस प्लेयर मोनिका बत्रा समेत खेल जगत की हस्तियों ने भी योग किया। सभी ने अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी। इस साल की योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्थ, योगा फ्रॉम होम' रखी गई है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक प्रकार से एकजुटता का दिन है। उन्होंने कहा कि योग से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हरभजन ने परिवार के साथ योग किया
सहवाग ने योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘‘थोड़ा वक्त भले लगेगा, लेकिन योगा से ही होगा।’’ वहीं, हरभजन सिंह ने पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया हीर के साथ योग करते हुए तस्वीर शेयर की। गीता ने एक वीडियो शेयर किया।

##

##

खुद का ख्याल रखने से मुझे प्यार: कैफ
मोहम्मद कैफ ने भी योग करते हुए तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, खुद का ख्याल रखने से मुझे प्यार है। वहीं, श्रेयस अय्यर ने पेट डॉग के साथ योग करते हुए दो तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन लिखा- अपने पार्टनर इन क्राइम के साथ योग और म्यूजिक डे सेलिब्रेट करते हुए।

##

##

हर काम ध्यान के साथ करें, योग जैसा ही लगेगा: लक्ष्मण
लक्ष्मण ने कहा- योग मैट से परे होता है। कुछ भी आप ध्यान के साथ करते हैं, तो आपको लगेगा कि योग कर रहे हैं। इनके अलावा टेबल-टेनिस स्टार मोनिका ने कहा- योग मन, शरीर और आत्मा के संतुलन के बारे में है।

##

##

##

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्रिकेट वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग योग करते हुए वीडियो और फोटो शेयर किए।


https://ift.tt/3hNyMtD June 21, 2020 at 02:02PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form