जापान की राजधानी टोक्यो के गवर्नर कोइक युरिको ने गुरुवार को कहा कि ओलिंपिक और पैरालिंपिक को कारगर बनाने के लिए चर्चा चल रही है। यह गेम्स दर्शकों के साथ हो सकते हैं। साथ ही भारतीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि भारत में अक्टूबर से नेशनल गेम्स हो सकते हैं।
कोरोनोवायरस के कारण 2020 टोक्यो ओलिंपिक को एक साल के लिए टाल दिया है। अब यह गेम्स 2021 में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होंगे। इसके अलावा, पैरालंपिक 24 अगस्त से 5 सितंबर तक होंगे।
गेम्स के लिए सरकार कई बैठकें कर चुकी
युरिको ने कहा है कि टोक्यो और जापान के लोगों को ओलिंपिक के लिए समझ दिखाने की जरूरत होगी। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार पहले ही बैठकें कर चुकी है। ओलिंपिक को सुरक्षित बनाने के लिए खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य करने और गेम्स के दौरान दर्शकों की कम उपस्थिति पर विचार किया जा रहा है।
अक्टूबर तक शुरू हो सकता है नेशनल प्रतियोगिता
वहीं, आईओए के अध्यक्ष नरिंदर ने कहा कि भारत में नेशनल गेम्स अक्टूबर तक शुरू हो सकते हैं। हमने पहले से ही ज्यादातर खेलों के लिए एसओपी (गाइडलाइंस) बनाकर प्रैक्टिस शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। अब उन सेंटर की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है, जहां गेम्स कराए जा सकते हैं। जैसे- शूटिंग के लिए दिल्ली और हॉकी के लिए बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ है। हालांकि कुछ रुके हुए खेलों के लिए ऐसी गाइडलाइंस तैयार करनी होंगी, जिससे प्रैक्टिस शुरू कर सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gOF0Jn June 04, 2020 at 06:04PM
https://ift.tt/1PKwoAf