संगीतकार वाजिद खान के असामयिक निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं। अर्जुन रामपाल ने भी उनसे जुड़ा एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ये वीडियो साल 2017 में आई अर्जुन की फिल्म 'डैडी' की कव्वाली 'जश्ने ईद मुबारक' की रिकॉर्डिंग के वक्त का है। जिसमें वाजिद अपने भाई साजिद के साथ स्टूडियो में नजर आ रहे हैं।
वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'मुझे अब भी भरोसा नहीं हो रहा कि वाजिद एक अद्भुत आत्मा हमें छोड़कर चली गई। उनकी प्रतिभा, उनकी तेजी से फैलने वाली मुस्कान, उनका सौम्य व्यवहार। उनका जीवन से बड़ा अनुग्रह आज टूट गया। बहुत जल्दी चला गया। साजिद और उनके परिवार को मेरा प्यार और संवेदनाएं। फिर मिलेंगे भाई। ये वीडियो तब का है जब वे 'डैडी' के एक गाने पर काम कर रहे थे।#RIPWAJID'
वीडियो में कव्वाली सुनते दिखे वाजिद
वीडियो में वाजिद रिकॉर्डिंग के दौरान कव्वाली को गौर से सुनते नजर आ रहे हैं, वहीं साजिद उसे सुनकर एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अर्जुन रामपाल खुद तो दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज जरूर सुनाई दी। प्रैक्टिस के दौरान जब वाजिद सिंगर से 'वन मोर-वन मोर' कहते हैं तो अर्जुन कहते हैं 'ये टॉर्चर चैम्बर है'। इस दौरान वाजिद ताली भी बजाते दिखे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gLvQ0e
June 01, 2020 at 02:38PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZTRUQ8