मीरा कपूर ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी, प्यार भरे मैसेज में लिखा- हम कभी आपकी बराबरी नहीं कर सकते

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर की मां बेला राजपूत बुधवार को 60 साल की हो गईं। इस मौके पर मीरा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट लिखते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने मां के साथ अपने फोटोज से बना एक वीडियो भी शेयर किया।

अपने मैसेज में मीरा ने लिखा, 'मेरी बहुत प्यारी मम्मा को 60वें जन्मदिन की बधाई। आपकी तारीफ के लिए शब्द न्याय नहीं कर पाएंगे। आप मेरी पूरी दुनिया, मेरा सहारा, हमारे परिवार की जगमगाती रोशनी और प्रेम की अखंड ज्योति हो।'

मां की तारीफ मेंमीरा ने आगे लिखा, 'सबसे अच्छी मां, पत्नी, सबसे कूल नानी जो छह पोते-पोतियों को ट्रैक्टर में घूमा सकती हैं, सबसे बिंदास सास और अंदर व बाहर से सबसे सुंदर इंसान होने के साथ ही मां आप एक प्रेरणा भी हो। हम कभी आपके निःस्वार्थ प्रेम, उदारता और अनुग्रह से मेल नहीं खा सकते हैं। आप हमारा सूर्य हैं और हम सभी आपसे ही जागृत हैं। आई लव यू मॉम।'

ससुर पंकज कपूर को भी किया था विश

इससे पहले 29 मई को मीरा ने अपने ससुर पंकज कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें सबसे कूल और सबसे हॉट शख्स बताया था। साथ ही मीरा ने लिखा था कि अल्फांसो के परिवार में हम सफेदा की तरह हैं।

##

शाहिद और मीरा को बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक माना जाता है। इन दोनों की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी।इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटी मीशा (जन्म- 2016) और बेटा जेन (जन्म- 2018)।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहिद और मीरा की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। इस कपल के दो बच्चे हैं। (फोटो/वीडियो मीरा कपूर की इंस्टाग्राम वॉल से साभार)

https://ift.tt/2APtv47
June 18, 2020 at 12:54PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30RyRGv
Previous Post Next Post

Contact Form