लॉकडाउन के बीच बहन के लिए स्पेशल फ्लाइट बुक किए जाने की खबर पर बोले अक्षय- यह पूरी तरह मनगढ़ंत खबर है

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बहन अलका भाटिया और उनके बच्चों के लिए स्पेशल चार्टर्ड फ्लाइट बुक कराने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए इन खबरों का फर्जी बताया और यह भी कहा है कि वे इस तरह की झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

अक्षय ने ट्वीट में लिखा है, "मेरे बारे में अपनी बहन और उसके दो बच्चों के लिए चार्टर फ्लाइट बुक किए जाने की खबर पूरी तरह फर्जी है। वह लॉकडाउन के बाद कहीं नहीं गई और उसका सिर्फ एक ही बच्चा है। मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। गलत तथ्यों पर आधारित इस खबर ने तो सभी हदें पार कर दीं। यह पूरी तरह मनगढ़ंत खबर है।"

यह थी खबर
दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि लॉकडाउन के बीच अक्षय ने अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए एक पैसेंजर फ्लाइट खासतौर पर बुक की है, जिसे चार्टर फ्लाइट में कन्वर्ट किया जाएगा। कहा जा रहा था इस फ्लाइट से अक्षय की बहन अपने बेटा-बेटी और नौकरानी के साथ यात्रा करेंगी। फ्लाइट में इन चार लोगों के अलावा एक क्रू मेंबर के शामिल होने का दावा किया जा रहा था।

पिछले दिनों आई थी झूठी कास्टिंग की खबर
पिछले दिनों ऐसी खबर वायरल हुई थी कि अक्षय कुमार स्टारर सिंगल 'फिलहाल' के अगले वर्जन के लिए कास्टिंग की जा रही है। हालांकि गाने की प्रोडक्शन टीम की ओर से इसका खंडन किया था। टीम की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि 'फिलहाल 2' में पुरानी कास्टिंग ही रखी गई है।

##

अक्षय ने यह नोटिस साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा था, "कोरोना के समय फेक न्यूज तो बहुत सुनीं, अब फेक कास्टिंग भी हो रही है।" नोटिस में यह भी बताया गया है कि बी. प्राक की आवाज वाले इस सॉन्ग पर काम देश की स्थिति सामान्य होते ही शुरू किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Akshay Kumar denied the news of booking a special chartered flight for his sister

https://ift.tt/3di4tsl
June 01, 2020 at 03:25PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XIOAEM
Previous Post Next Post

Contact Form