अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहन के साथ सेल्फी शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, 'बैक विद माय मैन। अद्भुत पतिदेव को धन्यवाद।' इस फोटो में वे रिया के चेहरे को अपने एक हाथ से पकड़े बेहद खुश नजर आ रही हैं। सोनम अपने जन्मदिन से ऐन पहले मुंबई लौटी हैं। उनका बर्थडे 9 जून को है।
इसके साथ ही सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रिया के साथ छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसमें दोनों बहनें बेड पर मोबाइल चलाती नजर आ रही हैं। उनके पति आनंद ने भी उस तस्वीर के साथ दोनों बहनों की वीडियो क्लिप इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इसमें दोनों बहने लेटे हुए बात करती दिख रही हैं।
दे दिया था इस बात का संकेत
इससे पहलेरविवारको सोनम ने इस बारे में संकेत भी दिया था कि वे जल्द ही कहीं जाने वाली हैं। उन्होंने एयरपोर्ट का एक पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे सभी बैग पैक हो चुके हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं... कहीं भी.. कभी भी... मुझे घूमने की याद आ रही है।'
मार्च में लंदन से लौटी थीं भारत
सोनम इस साल मार्च में जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी फैल रही थी, तभी लंदन से दिल्ली स्थित अपने ससुराल लौटी थीं। एक इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि 'मैंने यात्रा पर रोक लगने से ऐन पहले भारत लौटने का फैसला किया था। क्योंकि मेरे माता-पिता दोनों की उम्र 63 साल हैं और आनंद की दादी भी करीब 80 साल की हैं और यहां पर कोई है भी नहीं। इसलिए कभी कुछ होने पर देखभाल करने के लिए कोई भी नहीं था। इसलिए हम दोनों वापस आ गए, जबकि हम भी विमान यात्रा से डर रहे थे। '
लॉकडाउन में ही मनाई शादी की सालगिरह
सोनम ने 8 मई को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह लॉकडाउन के बीच अपने ससुराल में पति आनंद आहूजा के साथ ही मनाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2YaKTrO
June 08, 2020 at 03:11PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37fAjE2