प्रियंका चोपड़ा की बहन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान जूनियर एनटीआर के बारे में पूछे जाने पर एक्ट्रेस ने कहा कि वो उन्हें नहीं जानती।जिसके बाद से ही जूनियर एनटीआर के फैंस द्वारा उन्हें भद्दे कमेंट्स और धमकियां दी जा रही थीं। लगातार आती धमकियों को देखते हुए उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ साइबर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है।
1920 लंदन और सेक्शन 370 जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं मीरा चोपड़ा ने उनपर किए गए कुछ आपत्तिजनक ट्वीट्स शेयर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने जूनियर एनटीआर को टैग करते हुए भी उनसे इसका जवाब मांगा है। उन्होंने लिखा, ‘मैं महेश बाबू को आपसे ज्यादा पसंद करती हूं तो क्या आपके फैंस मेरे पैरेंट्स को इस तरह की विश भेजेंगे। क्या आप इस तरह की फैन फॉलोविंग से खुदको कामयाब समझते हैं। मुझे आशा है आप इस ट्वीट को इग्नोर नहीं करेंगे’।
ट्विटर पर ट्रेंड हो रहीं मीरा चोपड़ा
मामला सामने आते ही जहां जूनियर एनटीआर के फैंस उन्हें धमकियां दे रहे हैं वहीं मीरा के फैंस उनके समर्थन में आगे आए हैं। मंगलवार शाम से ही ट्विटर पर #WeSupportMeeraChopra ट्रेंड कर रहा था। मीरा की शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी उन्हें रिप्लाई दिया है कि उनके मामले को आगे बढ़ा दिया गया है। इस मामले में अब तक जूनियर एनटीआर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/302SISM
June 03, 2020 at 05:09PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yWpFFg