अनुपम खेर ने फोटोज शेयर कर पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी, बोले- हम दोनों यहां हैं और तुम्हें याद करते हैं

अभिनेत्री और सांसद किरण खेर रविवार को 65 साल की हो गईं। इस मौके पर उनके पति और सीनियर एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने पत्नी के 5 अलग-अलग फोटोज शेयर किए और उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

किरण को बधाई देते हुए अनुपम ने लिखा, 'हैपी बर्थडे मेरी प्रियतमा किरण, ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आप लंबा और स्वस्थ जीवन जियो। क्षमा चाहूंगा कि आप अपने दम पर चंडीगढ़ में हैं और सिकंदर और मैं, हम दोनों ही तुम्हारे साथ नहीं हैं। लेकिन हम तुम्हें याद करते हैं... जल्द ही मिलेंगे... प्यार और प्रार्थनाएं हमेशा। किरण खेर #बर्थडेगर्ल'

अनुपम खेर से की दूसरी शादी

किरण खेर वर्तमान में चंडीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। उनका जन्म 14 जून 1955 को इसी शहर में हुआ था। उनका असली नाम किरण ठाकुर सिंह संधू है। उनकी पहली शादी बिजनेसमैन गौतम बेरी के साथ मार्च 1979 में हुई थी। 1982 में उनके बेटे सिकंदर का जन्म हुआ। हालांकि 1985 में उन्होंने गौतम से तलाक लेकर अनुपम से शादी कर ली।

पंजाबी फिल्म से किया था डेब्यू

किरण ने फिल्मों में डेब्यू 1983 में आई पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से किया था। हालांकि उन्हें पहचान 1996 में आई फिल्म 'सरदारी बेगम' से मिली। जिसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला था। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्में मिलती रहीं। 1999 में आई बंगाली फिल्म 'बारीवाली' के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

सतीश कौशिक को कहा था धन्यवाद

इससे पिछली पोस्ट में अनुपम ने एक्टर-निर्देशक सतीश कौशिक का एक वीडियो शेयर करते हुए अपना प्ले देखने के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था। अनुपम ने लिखा था, 'प्रिय सतीश कौशिक मेरे डिजिटल प्लेटफॉर्म www.theanupamkher.com पर मेरा नाटक #कुछ भी हो सकता है देखने और उसके बारे में इतनी प्यारी बातें कहने के लिए आपका धन्यवाद। अब मुझे इस बात का यकीन है कि दर्शकों पर डिजिटल वर्जन का असर भी वैसा ही होता है। तुम्हारे प्यार और दोस्ती के लिए तुम्हारा शुक्रिया।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किरण खेर ने साल 2003 से अपने बड़े नाम को छोटा करते हुए सिर्फ किरण खेर लिखना शुरू किया। (फोटो/वीडियो अनुपम के सोशल मीडिया अकाउंट्स से साभार)

https://ift.tt/2YxPioD
June 14, 2020 at 02:29PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hpVKql
Previous Post Next Post

Contact Form