चेन्नई सुपर किंग्स के डॉक्टर का शहीदों और प्रधानमंत्री पर विवादास्पद बयान, आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने सस्पेंड किया

भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गालवन घाटी में सोमवार रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए हैं। इस पर आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के डॉक्टर मधु थोट्टापिलिल ने विवादास्पद बयान दिया। सीएसके ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

एक तरफ जहां देशभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी। वहीं, मधु ने केंद्र सरकार पर टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया- मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि क्या ताबूतों पर प्रधानमंत्री के स्टीकर लगे होंगे?

सीएसके ने ट्वीट पर खेद जताया
ट्वीट पर बवाल मचते ही सीएसके ने एक्शन लिया और डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया। सीएसके ने ट्वीट किया- चेन्नई सुपर किंग्स को डॉ. मधु के पर्सनल ट्वीट की जानकारी नहीं थी। उन्हें टीम के डॉक्टर पद से सस्पेंड कर दिया गया। सीएसके उनके ट्वीट पर खेद जताती है, जो उन्होंने बगैर मैनेजमेंट को बताए किया था।

सीएसके तीन बार आईपीएल खिताब जीत चुका
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010, 2011 और 2018 में तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। धोनी ने टूर्नामेंट के 190 मैच में 4432 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 2010, 2011 और 2018 में तीन बार आईपीएल खिताब जीता है। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2N7z5Bw June 17, 2020 at 02:23PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form