लॉकडाउन के बाद सुशांत सिंह राजपूत गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म में काम करने की प्लानिंग कर रहे थे। इस फिल्म को डायरेक्टर रूमी जाफरी बनाने वाले थे। फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी थी। इसकी शूटिंग मई में शुरू होकर नवंबर में खत्म होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से ऐसा हो न सका और इसी बीच सुशांत चल बसे। सुशांत को लेकर डायरेक्टर रूमी जाफरी ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से बातचीत की।
एक्टिंग छोड़ना चाहते थे सुशांत: रूमी ने इंटरव्यू में कहा, 'लॉकडाउन खत्म होने के बाद, सुशांत ने मुझे एक और छोटे बजट की फिल्म पर काम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि हमें लॉकडाउन गाइडलाइन्स का पालन करते हुए 20-25 क्रू मेंबर्स के साथ एक फिल्म बनानी चाहिए। मैं सुशांत की सलाह पर एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहा था।'
रूमी ने आगे कहा, 'सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। उन्होंने एक बार मुझसे कहा था कि वह फिल्मों में और काम नहीं करना चाहते। वह एक्टिंग छोड़ना चाहते हैं। उनके ऐसा कहने पर मैंने उनसे कई बार इस बात की वजह जाननी चाही थी लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। वह अक्सर मुझसे कहते थे कि वहखेती करना चाहते थे।वह पूरे देश में एक लाख से ज्यादा पेड़ लगाना चाहते थे। वह हमेशा साइंटिस्ट की तरह कुछ नई चीजोंका आविष्कार करना चाहते थे।
रूमी ने आगे यह भी बताया कि 8 जून कोपूर्व मैनेजर दिशा सलियन की सुसाइड की खबर सुनकर उन्होंने सुशांत को फोन किया था। रूमी बोले, 'मैंने सुशांत से कहा था कि वह अपना ध्यान रखें जिसपर उन्होंने मुझे एक वॉइस नोट भेजकर कहा था कि वह अपना ख्याल रखेंगे।' रूमी आगे बोले, 'मुझे इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा खतरनाक कदम उठा लेंगे और हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले जाएंगे।'
14 जून को हुआ निधन: सुशांत ने 14 जून की सुबह अपने मुंबई स्थित फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 34 साल के सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 15 जून को मुंबई में किया गया था। सुशांत आखिरी बार फिल्म ड्राइव में नजर आए थे जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Nb8KlL
June 17, 2020 at 01:23PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CfPZvu