भूमि पेडणेकर ने कुछ समय पहले पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक नई पहल #OneWishForEarth की शुरुआत की है। उनसे अब तक अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, करण जौहर जैसे कई सेलेब्स ने जुड़कर पर्यावरण सुरक्षा के लिए अपनी इच्छी जताई है। अब कार्तिक आर्यन ने भी पहल का हिस्सा बनकर पर्यावरणके लिए अपनी छोटी सी इच्छा जाहिर की है।
कार्तिक ने हाल ही में मास्क और पीपीई किट को सही जगह फेंकने की बात करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, 'मेरी पर्यावरण के लिए एक विश काफी आसान है जिसे तुरंत शुरू करने की जरुरत है। हर इंसान को मास्क, ग्लव्स और पीपीई किट्स फेंकते हुए सावधान रहना चाहिए। इस महामारी के दौरान हम हर दिन मिलियन और बिलियन की मात्रा में इन चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर हमने लापरवाही करना शुरू कर दिया तो ये काफी खतरनाक साबित होगा। अगर ये हमें वायरस से बचा रहा है तो ये भी हो सकता है कि इनपर वायरस लगा हो। इसलिए इसे यहां वहां न फेंकें'।
आगे उन्होंने कहा, 'प्लीज दोस्तों थोड़ा ज्यादा सतर्क रहो वरना भूमि हमसे बदला लेगी। भूमि पेडणेकर नहीं भूमि यानि अर्थ। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक लिखते हैं, अर्थ के लिए मेरी एक विश काफी आसान है, कोई भी इसे पूरा करने में मेरी मदद कर सकता है। खासकर इस महामारी के समय। अच्छी पहल भूमि पेडणेकर। विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं'।
क्लाइमेट वॉरियर बनीं भूमि पेडणेकर
भूमि लगातार ही पर्यावरण सुरक्षा के लिए क्लाइमेट वॉरियर बनकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रही हैं। भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो चाहती हैं नेचुरल रिसोर्सेज का दुरुपयोग जल्द से जल्द खत्म हो जाए। उनकी कोशिश है कि हर कोई भारत में जागरुत होकर अपना योगदान दे। उनकी इस पहले से आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर, दिया मिर्जा, अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स भी जुड़ चुके हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Mu2SUD
June 05, 2020 at 05:16PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/374VxUW