सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़ीं उनकी आखिरी फिल्म की हीरोइन संजना, बोलीं- अभी तो इतना कुछ बाकी था

शांत सिंह राजपूत बिना कुछ कहे, बिना कुछ मांगे दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन अपने पीछे छोड़ गए कुछ खट्टी-मीठी यादें और एक अनरिलीज फिल्म। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली थी। लेकिन इसके पहले ही अभिनेता ने मौत को गले लगा लिया। फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघी को जब यह खबर मिली तो वे अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

संजना ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर कर सुशांत को याद किया है और उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "अभी तो इतना कुछ बाकी था सुशांत। कुछ ही दिनों में आपने मुझे हमेशा के लिए जो भी दिया, उसके लिए मैं सदा आपकी आभारी रहूंगी। हमारा प्रिय नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स', हमेशा के लिए सीख और यादें।"

'100 बार रिफ्रेश किया पेज'

संजना ने आगे लिखा है, "मैंने अपने पेज को 100 बार रिफ्रेश किया, इस उम्मीद के साथ कि मैं कोई बहुत भयानक जोक पढ़ रही हूं। मैं इस तरह की किसी प्रोसेस के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी हो पाउंगी। निश्चित तौर पर मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए रेडी नहीं हूं। मैं असफल हो रही हूं। लेकिन कोशिश कर रही हूं।"

'हम अपनी फिल्म देखने वाले थे'

एक्ट्रेस लिखती है, "फाइनली हम अपनी फिल्म (दिल बेचारा) देखने वाले थे। मेरी पहली फिल्म और आपने मुझसे कहा था कि आप इसे अपनी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म मान रहे थे। अपनी जर्नी के बीच आपको किसी तरह एक रास्ता मिला और मुझे सेट के दूसरी ओर से चिल्लाया- रॉकस्टार, इतनी अच्छी एक्टिंग थोड़े न करते हैं पागल।"

'आप ताकत थे मैनी'

फिल्म की पूरी प्रोसेस में हर छोटी-बड़ी चीज में मार्गदर्शन के लिए, सेट पर मुझे एनर्जी बनाए रखने को कहने के लिए, उन तरीकों पर चर्चा करने के लिए, जिनसे हम भारत के बच्चों के लिए एक उज्जवल शैक्षिक भविष्य बना सकते हैं, आप एक ताकत थे मैनी (दिल बेचारा में सुशांत के किरदार का नाम), और हमेशा रहेंगे।"

अंत में लिखा- काश आप न गए होते

पोस्ट के अंत में संजना ने लिखा है, "मैं बस यह सोचती हूं कि काश आप हमें छोड़कर नहीं गए होते। आपके पास लाखों लोगों से भरा देश है, जो आपको देख रहा है, आपको देखकर मुस्कुरा रहा है, आपके लिए आभारी है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजना सांघी बतौर लीड एक्ट्रेस पहली बार 'दिल बेचारा' में नजर आएंगी। यह फिल्म लॉकडाउन के कारण 8 मई को रिलीज नहीं हो सकी।

https://ift.tt/3fqouO5
June 15, 2020 at 02:14PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2B45s13
Previous Post Next Post

Contact Form