सलमान खान ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपने पिता सलीम खान का वीडियो शेयर करते हुए 'फादर्स डे' की बधाई दी। इसके साथ लिखे कैप्शन में उन्होंने बताया कि इस दिन एक पिता अपने बच्चों से कौन सा उपहार चाहते हैं। उनके मुताबिक हर पिता चाहता है कि उसके बच्चे हमेशा खुश रहें।
वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'हैपी फादर्स डे, आपके पिता आपसे जो सबसे अच्छा उपहार चाहते हैं, वो ये है कि आप हमेशा खुश रहें। बच्चे खुश, पिता भी खुश...'
फोटोज को जोड़कर बना है वीडियो
सलमान ने जो वीडियो शेयर किया, उसे उनके पिता सलीम खान की अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। जिसमें युवा अवस्था से लेकर अबतक उनकी उम्र के अलग-अलग पड़ाव नजर आ रहे हैं। इन फोटोज में वे अपने परिवार के सदस्यों के अलावा इंडस्ट्री के तमाम लोगों के साथ नजर आ रहे हैं।
सुशांत के फैंस को सपोर्ट करने को कहा
इससे पहले शनिवार रात किए अपने ट्वीट में सलमान ने अपने फैंस से दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का सपोर्ट करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे सभी प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहें और उनकी भाषा और बद्दुआओं पर ध्यान ना दें, बल्कि इसके पीछे की भावनाओं को समझें। कृपया उनके परिवार और फैन्स का समर्थन करें और उनके साथ खड़े रहें, क्योंकि किसी प्रियजन का जाना बेहद दर्दनाक है।'
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2YpixeN
June 21, 2020 at 07:27PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YnjKmO