धोनी ने कड़कती बिजलियों के बीच बेटी जीवा को बाइक पर सैर कराई, पत्नी साक्षी ने वीडियो शेयर किया

कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ रांची में घर पर समय बिता रहे हैं। उनकी पत्नी साक्षी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपनी बेटी जीवा को फार्म हाउस में बाइक पर सैर कराते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साक्षी को कहते सुना जा सकता है कि शहर में बारिश का मौसम हो रहा है। साथ ही आसमान में बिजलियां कड़क रही हैं। इसी दौरान धोनी ने बेटी जीवा को बाइक पर आगे बैठाया और फार्म हाउस की सैर कराई।

धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते
धोनी अपने घर पर किस तरह मस्ती करते हैं और समय बिताते हैं। इस बात की जानकारी साक्षी वीडियो के जरिए देती रहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस कारण ज्यादातर वीडियो और फोटो साक्षी ही शेयर करती हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने भी वीडियो शेयर किया
इस वीडियो को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी शेयर किया है। धोनी इस टीम के कप्तान हैं। इस बार 29 मार्च से आईपीएल शुरू होना था, लेकिन कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।

धोनी ने 350 वनडे में 10773 रन बनाए
धोनी एक साल से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला मैच जुलाई 2019 में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। इस मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट में 4876, 350 वनडे में 10773 और 98 टी-20 में 1617 रन बनाए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MS Dhoni daughter Ziva bike ride at home Dhoni wife Sakshi Share Video of Ziva Dhoni Bike Ride News Updates


https://ift.tt/36VHNLZ June 03, 2020 at 01:41PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form