लॉकडाउन के बाद से ही दीपिका पादुकोण लगातार अपने थ्रोबैक वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने मजेदार कैप्शन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो का कैप्शन शायद कार्तिक आर्यन को समझ नहीं आया और उन्होंने कमेंट करते हुए उनसे मतलब पूछ लिया। इसका जवाब दीपिका ने भी उनकी बेज्जती करते हुए दिया।
दीपिका ने थ्रोबक थर्सडे के लिए कांस फेस्टिवल के ग्रीन रूम का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बाथरोब पहने हुए मस्तीभरे अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ग्रीन रूम शनानिगंस (धोखाधड़ी)। कांस। थ्रोबैक थर्सडे’।
कार्तिक आर्यन को शायद उनका कैप्शन समझ नहीं आया और उन्होंने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, शनानिगंस (धोखाधड़ी) मतलब। इसका मजेदार जवाब देते हुए दीपिका ने लिखा, ‘मूर्खतापूर्ण या उच्च उत्साही, शरारती। (जैसे तुम अकसर होते हो)’। दोनों के ये सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जा रहे हैं।
दीपिका जैसी लड़की से शादी करना चाहते हैं कार्तिक
हाल ही में कार्तिक आर्यन बॉलीवुड हंगामा के लाइव सेशन में शामिल हुए थे। इसमें सवाल पूछे जाने पर एक्टर ने कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण जैसी वाइफ चाहिए। जो गर्व के साथ अपने पति को शो-ऑफ करती हो।
सोशल मीडिया पर दीपिका कार्तिक की नोक-झोंक
कार्तिक आर्यन ने कुछ दिनों पहले ही अपनी दाढ़ी की सलाह लेने के लिए लाइव सेशन रखा था। इसमें उन्होंने फैंस से सवाल किया कि उन्हें दाढ़ी कटवा लेनी चाहिए या नहीं। इस दौरान दीपिका ने भी उनके लाइव वीडियो में दाढ़ी कटवाने की सलाह दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gUK6DR
June 05, 2020 at 02:18PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/309SSI1