शाहिद अफरीदी के बाद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे इस वायरस से संक्रमित होने वाले देश के दूसरे क्रिकेटर हैं। इससे पहले, वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के भाईनफीस संक्रमित पाए गए थे।
नफीस फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 11 टेस्ट और 16 वनडे खेले हैं।
छोटे भाई मोर्सलिन बिन मुर्तजा ने बताया कि मशरफे की तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं थी। उन्हें शरीर में दर्द के साथ हल्का बुखार था। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था, शनिवार को जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल वे ढाका में अपने घर पर ही आइसोलेशनहैं।
मुर्तजा की सासकी रिपोर्ट भी पॉजिटव आई है
मुर्तजा सांसद भी हैं और कोरोनावायरस के बीच अपने संसदीय क्षेत्र नरेल में लोगों को मदद पहुंचाने के काम में जुटे हुए थे। उनके इसी दौरान संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उनकी सास भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। 15 जून को उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
अफरीदी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे
बीते हफ्ते पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी और लोगों से दुआ करने की अपील की थी। हाल ही में अफरीदी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) के दौरे पर गए थे। इसके बाद ही उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2V40UPn June 20, 2020 at 05:22PM
https://ift.tt/1PKwoAf