फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत की हेयर स्टाइलिस्ट रहीं सपना भावनानी ने सुशांत के निधन के बाद इस बात का खुलासा किया है कि उनकी परेशानी के बारे में हर कोई जानता था। लेकिन फिर भी किसी ने उनकी मदद नहीं की। सपना, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की भी हेयर स्टाइलिस्ट हैं।सपना ने इंडस्ट्री के पाखंड को सामने लाते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा है।
सपना ने महेन्द्र सिंह धोनी और सुशांत के साथ फोटो शेयर करते हुएपोस्ट में लिखा है- यह किसी से छिपा नहीं है किसुशांत पिछले कुछ सालोंसे बहुत कठिन समय से गुजर रहा था। इंडस्ट्रीमें कोई भी उनके लिए नहीं खड़ा हुआथा और न ही किसी ने उनकीमदद के लिए हाथ बढ़ाया। आज उनकी मौत के बाद सब पोस्ट कर रहे हैं, लिख रहे हैं। ये बताता है कि इंडस्ट्रीवास्तव में कितनीउथली हुईहै। यहां कोई भी आपका दोस्त नहीं है। आपकी आत्मा शांति को मिले।
##
3 बजे होगा अंतिम संस्कार
सुशांत राजपूत ने रविवार 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, वहीं उनका परिवार भी मुंबई पहुंच चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे होगा। कोरोना संक्रमण के कारण पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को उनके गृहनगर ले जाने की अनुमति नहीं दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fn7fNA
June 15, 2020 at 12:58PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30J9cQg