पाकिस्तान टीम 28 जून को इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, खिलाड़ी 14 दिन क्वारैंटाइन रहेंगे

कोरोना के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम 28 जून को इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। यहां उसे तीन मैचों की टेस्ट और इतने ही टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। इंग्लैंड पहुंचने पर पाकिस्तान टीम डर्बीशायर में 14 दिन क्वारैंटाइन रहेगी। हालांकि, इस दौरान खिलाड़ियों के प्रैक्टिस पर किसी तरह की रोक नहीं रहेगी।

इस दौरे के लिए पाकिस्तान ने 29 सदस्यीय टीम चुनी है ताकि किसी खिलाड़ी के संक्रमित या बीमार होने की सूरत में उसका रिप्लेसमेंट आसानी से मिल जाए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा,‘‘कोरोना की वजह से इंग्लैंड में भी घरेलू क्रिकेट नहीं शुरू हो पाया है। ऐसे में काउंटी टीमों के खिलाफ अभ्यास मैच नहीं हो सकेंगे। इसकी भरपाई के लिए पाकिस्तान टीम इंट्रा स्कवॉड( आपस में टीम) मैच खेलेगी। पाकिस्तानी क्रिकेटर 17 मार्च के बाद से ही कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेल पाएं। तब कोरोना की वजह से घरेलू टी-20 लीग पीएसएल को फाइनल से ही रद्द करना पड़ा था।

शोएब मलिक को पीसीबी ने परिवार से मिलने कीछूट दी

इधर, इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल शोएब मलिक 24 जुलाई को टीम से जुड़ेंगे। उन्हें पीसीबी ने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए छूट दी है। कोरोना की वजह से मलिक पिछले 5 महीने से पाकिस्तान में है, जबकि उनकी पत्नी सानिया मिर्जा और डेढ़ साल का बेटा इज्हान भारत में हैं। वे अब तक परिवार से मिल नहीं पाए हैं।

मानवीय आधार पर परिवार से मिलने की इजाजत दी: पीसीबी

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने मलिक को छूट देने के मामले पर कहा, ‘‘धीरे-धीरे यात्रा प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है। ऐसे में मानवीय आधार पर अगर कोई खिलाड़ी अपने परिवार से मिलना चाहता है, तो यह हमारी ड्यूटी है कि हम इसमें मदद करें। इस मामले को लेकर हमने ईसीबी से भी बात की है। उन्होंने शोएब को 24 जुलाई के बाद देश में आने की मंजूरी दे दी है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की दो बार कोरोना जांच होगी

पीसीबी ने तय किया है कि इंग्लैंड के दौरे पर जाने से पहले 22 जून को सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच की जाएगी। पाकिस्तान की टीम में 43 सदस्य हैं, जिसमें 29 खिलाड़ी और 14ऑफिशियल्स शामिल हैं।

खिलाड़ियों के लिए अपने-अपने शहर में जांच कराने के इंतज़ाम किए जाएंगे। टेस्ट में किसी खिलाड़ी के पॉजिटिव पाए जाने पर रिजर्व खिलाड़ी उनकी जगह लेंगे। टीम में 4 रिजर्व खिलाड़ी रखे गए हैं।

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज खेलनी है

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त-सितंबर में 3 टेस्ट और इतने टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट 30 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। वहीं, टी-20 सीरीज की शुरुआत 29 अगस्त से होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तय किया है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले सभी खिलाड़ियों की दो बार कोरोना जांच की जाएगी।- फाइल


https://ift.tt/2BmghM4 June 20, 2020 at 02:22PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form