22.50 करोड़ रु. की मदद के बदले टीम को इंग्लैंड भेजा, आईसीसी के अध्यक्ष पद के लिए भी ईसीबी हेड को वोट देगा

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) पर आरोप लगा है कि उसने 22.50 करोड़ रुपए की मदद के बदले में इंग्लैंड दौरे पर टीम को भेजा है। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष पद के लिए भी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के हेड कॉलिन ग्रेव्स को वोट देगा।

वहीं, सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा कि ये आरोप गलत हैं। यह सिर्फ राजनीति है। एथिक्स कमेटी भी इसमें मिली हुई है। उन्होंने कहा कि कमेटी की जांच के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विंडीज पहले कई क्रिकेट बोर्ड से उधार ले चुका
स्केरिट ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वेस्टइंडीज ने किसी बोर्ड से पहली बार उधार लिया है। इससे पहले भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से 2018 और 2016 में आईसीसी से उधार लिया था। तब स्केरिट क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष नहीं थे।

बोर्ड के पास नहीं हैं पैसे
उन्होंने कहा कि क्रिकेट वेस्टइंडीज की आर्थिक हालत खराब है। कोरोना के बाद और ज्यादा खराब हो गई। बोर्ड के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में ईसीबी मदद के लिए आगे आया, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि ईसीबी ने मदद के लिए कोई शर्त रखी है। ईसीबी ने मदद के बदले में कोई सपोर्ट नहीं मांगा है।

वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंची
विंडीज टीम 3 टेस्ट की सीरीज के लिए 8 जून को ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है। पहला मैच 8 जुलाई से खेला जाएगा। टीम अभी ओल्ड ट्रैफर्ड के सुरक्षित होटल में क्वारैंटाइन है। इसी शहर में सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेले जाने हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वेस्टइंडीज टीम 3 टेस्ट की सीरीज के लिए 8 जून को ही इंग्लैंड पहुंच चुकी है। सभी खिलाड़ी ओल्ड ट्रैफर्ड के सुरक्षित होटल में क्वारैंटाइन है। इसी शहर में सीरीज के आखिरी दो टेस्ट खेले जाने हैं।


https://ift.tt/2YxYTvS June 13, 2020 at 07:42PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form