टीवी से बॉलीवुड अभिनेता बने सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया है। 34 साल के सुशांत बांद्रा (मुंबई) स्थित अपने घर में पंखे से लटके पाए गए। सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' है, जो लॉकडाउन के चलते सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं थी।
2018 में अनाउंस हुई थी फिल्म
कास्टिंग डायरेक्टर से फिल्म डायरेक्टर बने मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म का ऐलान मार्च 2018 में किया था। इससे उन्होंने निर्देशन में कदम रखा है। 2012 में आए जॉन ग्रीन के नॉवेल 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' पर बेस्ड इस फिल्म में सुशांत के अपोजिट संजना सांघी को कास्ट किया गया था और जुलाई 2018 में इसकी शूटिंग शुरू हो गई थी।
एक बार नाम बदला तो दो बार रिलीज डेट टली
पहले यह फिल्म 'कीजी और मैनी' नाम से बनाई जा रही थी। लेकिन फरवरी 2019 में इसका नाम बदलकर 'दिल बेचारा' कर दिया गया था। इतना ही नहीं दो बार फिल्म की रिलीज डेट भी टालनी पड़ी।
पहले यह फिल्म 29 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में आने वाली थी। लेकिन किसी कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाते हुए 8 मई 2020 कर दी गई। हालांकि, इस बार कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लॉकडाउन घोषित हुआ और सिनेमाहॉल बंद हो गए। फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है।
सुशांत के फिल्मी सफर पर एक नजर:-
| नं. | फिल्म | रिलीज डेट | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| 1 | काई पो छे | 22 फरवरी 2013 | 49.67 करोड़ रुपए |
| 2 | शुद्ध देसी रोमांस | 6 सितंबर 2013 | 46 करोड़ रुपए |
| 3 | पीके | 19 दिसंबर 2014 | 340.8 करोड़ रुपए |
| 4 | डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी | 3 अप्रैल 2015 | 27.05 करोड़ रुपए |
| 5 | एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी | 30 सितंबर 2016 | 133 करोड़ रुपए |
| 6 | राबता | 9 जून 2017 | 25.67 करोड़ रुपए |
| 7 | केदारनाथ | 7 दिसंबर 2018 | 66.52 करोड़ रुपए |
| 8 | सोनचिड़िया | 1 मार्च 2019 | 6.60 करोड़ रुपए |
| 9 | छिछोरे | 6 सितंबर 2019 | 153 करोड़ रुपए |
| 10 | ड्राइव | 1 नवंबर 2019 (नेटफ्लिक्स पर) | - |
| 11 | दिल बेचारा | पोस्टपोन | - |
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37rDSa6
June 14, 2020 at 06:40PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2C6oEMd