त्रिपुरा में अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग ने फांसी लगाकर खुदकुशी की, सुसाइड नोट भी नहीं मिला

क्रिकेट के लिए बुधवार को त्रिपुरा से एक दुखद खबर सामने आई। यहां अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी अयंती रियांग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 साल की इस खिलाड़ी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

रियांग जनजाति से ताल्लुक रखने वाली अयंती का परिवार राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव में रहता है। वे 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं।

राज्य ने होनहार और प्रतिभावान खिलाड़ी खो दिया
वे राज्य के लिए अंडर-23 टी-20 टूर्नामेंट में भी खेली थीं। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने अयंती के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राज्य ने एक होनहार और प्रतिभावान खिलाड़ी को खो दिया है। इस खबर से गहरा सदमा लगा है। मेंटल हेल्थ प्रोब्लम के सवाल पर चंदा ने कहा कि रियांग बिल्कुल सही थीं।

तिमिर चंदा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने ऑनलाइन क्लासेस भी रखी थीं। हालांकि उनकी फैमिली प्रोब्लम के बारे में ज्यादा पता नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अयंती रियांग का परिवार राजधानी अगरतला से लगभग 90 किमी उदयपुर के तेनानी गांव में रहता है। वे 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2zI3tzh June 18, 2020 at 08:53AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form