दुनिया में चल रही संकट की घड़ी में इंसानों के साथ-साथ कई जानवर भी मदद के मोहताज हो चुके हैं। ऐसे में मुंबई से कैलिफोर्निया पहुंचीं सनी लियोनी वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद करने के लिए आगे आई हैं। मदद करने पहुंची सनी ने अपने हाथों से जिराफ को खाना भी खिलाया है।
सनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 19 फीट जिराफ को खाना खिलाते नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी, 'दो संकटकाल के बीच वाइल्ड लाइफ लर्निंग सेंटर की मदद करके काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। ये लोग कड़ी मेहनत करके इन्हें खाना खिलाने और इन्हें जितना हो सके जंगलों में भेजने का काम कर रहे हैं'। इसमें उनके साथ बेटे भी नजर आ रहे हैं।
इंटरनेशनल यात्रा शुरू होते हीभारत से पहुंचीकैलिफोर्निया
लॉकडाउन के बाद से ही सनी मुंबई में थी मगर इंटरनेशनल उड़ाने शुरू होने पर वो अपने पति डेनियल और बच्चों निशा, नूह और अशरके साथ कैलिफोर्निया स्थित घर पहुंच चुकी हैं। अपने घर पहुंचकर एक्ट्रेस कभी गार्डन में तो कभी फार्म में अपने बच्चों के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि वो जगह उनके बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2AuNRza
June 02, 2020 at 01:37PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cmG4k1