दिग्गजों में शुमार पूर्व हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह दोसांझ उर्फ बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर खिलाड़ी के साथ अपनी एक फोटो साझा की है और उन्हें अद्भुत व्यक्तित्व वाले इंसान बताया है।
अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, "हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। कुछ समय पहले मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। ऐसा अद्भुत व्यक्तित्व! उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।"
एक सप्ताह से कोमा में थे बलबीर
95 साल के बलबीर को निमोनिया और बुखार के चलते 8 मई को मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्हें तीन बार हार्ट अटैक आया। इसके बाद दिमाग में खून का थक्का जमा और 18 मई को वे कोमा में चलते। सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
हेलसिंकी ओलिंपिक के फाइनल में 5 गोल दागे
बलबीर सिंह ने 1952 के हेलसिंकी ओलिंपिक के फाइनल में नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 गोल किए थे। किसी ओलिंपिक फाइनल में सबसे ज्यादा गोल करने का उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। भारत ने यह मुकाबला 6-1 से जीता था।
तीन बार के ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट
बलबीर लंदन (1948), हेलसिंकी(1952) और मेलबर्न (1956) ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी ने आधुनिक ओलंपिक इतिहास के 16 महानतम खिलाड़ियों में शामिल किया था। वे इस लिस्ट में शामिल होने वाले देश के इकलौते खिलाड़ी थे। इसके अलावा वे पद्मश्री (1957) जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। बलबीर 1975 में इकलौता हॉकी वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XFqfjl
May 25, 2020 at 10:57AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TAweVo