
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबहमुंबईमें आखिरी सांसे ली हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैं जिसके चलते वो उनके अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंच पाईं। रिद्धिमा ने हाल ही में पिता के साथ बिताए कुछ पलों को शेयर करते हुए उन्हें आखिरी अलविदा ना कह पाने का अफसोस जताया है।
रिद्धिमा कपूर ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टग्राम अकाउंटसे कुछ स्टोरीज शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो लिखती हैं, ‘काश में आपकोगुड बाय कह पाती पापा’। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा,‘मुझे अभी से आपकी याद आ रही है वापस आ जाइए ना’। तस्वीर में रिद्धिमा अपने पापा के साथ नजर आ रही हैं।


रिद्धिमा कपूर की शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई है जिसके बाद से ही वो दिल्ली में रह रही हैं। लॉकडाउन की वजह से उन्हें चार्टेड प्लेन में आने की परमिशन नहीं मिल सकी जिसके बाद वो कार से मुंबई आई हैं। उन्होंने रास्ते की भी एक स्टोरी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां, मुंबई की तरफ’।

ऋषि कपूर रिद्धिमा से बेहद करीब थे। दोनों रोजाना एक दूसरे से बात किया करते थे। ऋषि के गुजर जाने पर बेटी ने शोक जताते हुए उनके लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक थ्रोबैक सेल्फी शेयर करते हुए लिखा,'पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं और करती रहूंगी। मेरे सबसे बहादुर योद्धा। मैं हर रोज आपको याद करुंगी। आपके साथ फेस टाइम में रोज बात करना याद करुंगी। काश मैं आपको गुड बाय कहने के लिए आपके पास होती। दोबारा मिलने तक के लिए गुड बाय पापा'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3f7FcT5
May 01, 2020 at 04:21PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yZz66y