एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शनिवार रात सोशल मीडिया पर सैफ-करीना के बेटेतैमूर का एक फोटो शेयर किया। जिसमें वे वीडियो कॉल के जरिए अपने कजिन कियान (करिश्मा के बेटे) को ताइक्वांडो सीखते देख नजर आ रहे हैं।इसे शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'लॉकडाउन में दोनों भाई। टिम, कियान को उसकी ताइक्वांडो क्लास लेते हुए देख रहा है। न्यू नॉर्मल'।
करीना कपूर खान ने भी अपनी बहन की इसी पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए उसके साथ लिखा, 'Loves of My Life, #MyBoysInLockdown'। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'Our Loves'।
तूफान को लेकर जताई थी चिंता
इससे पिछली पोस्ट में करीना ने हाल ही में बंगाल में आए अम्फान तूफान से हुए नुकसान को लेकर चिंता जताते हुए, इस बारे में सोचने की बात कही थी। उन्होंने तूफान से हुई तबाही के कई फोटोज भी शेयर किए थे।
##
करिश्मा को कहा था 'वर्ल्ड बेस्ट सिस्टर'
इससे पहले 19 मई को शेयर की अपनी पोस्ट में करीना ने करिश्मा के बनाए चॉकलेट केक की तस्वीरें शेयर करते हुए इस केक को दुनिया का सबसे अच्छा केक और करिश्मा को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बहन बताया था।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XjAaL6
May 24, 2020 at 11:57AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TzFAAC