श्रद्धा कपूर एक लंबे समय से अपने घर में क्वारैंटाइन होकर समय बिता रही थीं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच श्रद्धा जरुरत पड़ने पर भाई सिद्धार्थ कपूर के साथ सामान लेने पहुंची थीं जहां मास्क के चलते उन्हें कोई पहचान ही नहीं सका। इसके साथ ही उन्होंने इसे मजेदार अनुभव भी बताया है।
इंस्टाग्राम अकाउंट से श्रद्धा कपूर ने भाई के साथ एक सेल्फी शेयर की है जिसमें दोनों मास्क लगाए हुए शॉपिंग कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ग्रोसरी एडवेंचर सिद्धार्थ भैया के साथ’। इस पोस्ट में सिद्धार्थ ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘कितना मजा आया ना, हमें ये रोज करना चाहिए (मजाक कर रहा हूं)’।
पहचान नहीं पाए फैंस
ये पहली बार होगा जब श्रद्धा को किसी तरह की भीड़ का सामना नहीं करना पड़ा। अक्सर जहां श्रद्धा पैपराजी और फैंस के बीच फंस जाती हैं वहीं इस बार मास्क लगाए हुए उन्हें किसी ने पहचाना तक नहीं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘वो आराम से ठहल सकती है बिना किसी के पीछा किए हुए’। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हाहा किसी को पता तक नहीं था कि हम लोग पागलपन कर रहे हैं’।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2zCyh4k
May 28, 2020 at 11:35AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BamPNN