भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरें शांत होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार रात को तो ट्विटर पर धोनी के रिटायरमेंट की खबरें ट्रेंड होने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में गया था। इसके बाद धोनी की पत्नी साक्षी सामने आईं और उन्होंने ट्वीट कर इन खबरों को अफवाह करार दिया।
साक्षी ने थोड़ी देर बाद ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था। इसकी वजह सामने नहीं आई। साक्षी के ट्वीट हटाने से अब धोनी के संन्यास को लेकर सस्पेंस और भी बढ़ गया है।
ट्वीट करने वालों अपना काम करो: साक्षी
साक्षी ने लिखा, ‘‘यह सभी खबरें सिर्फ अफवाह हैं। मुझे लगता है कि लॉकडाउन ने लोगों का मानसिक संतुलन खराब कर दिया है। #DhoniRetires के साथ ट्वीट करने वालों अपना काम करो।’’

एक साल से क्रिकेट से दूर हैं धोनी
धोनी करीब एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने पिछला मैच जुलाई में वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी थी। टूर्नामेंट के बाद धोनी छुट्टी पर चले गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि आईपीएल से धोनी वापसी करेंगे, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए टल गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XakpXO May 28, 2020 at 01:23PM
https://ift.tt/1PKwoAf