ईद पर ट्विंकल खन्ना को आई नानी के हाथों बने खिचड़े और मिलने वाली ईदी की याद, सोशल मीडिया पर हुईं इमोशनल

देश में आज (25 मई) ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए ईद की मुबारकबाद दी है। ट्विंकल खन्ना ने भी ईद के मौके पर कुछ यादें शेयर की हैं। इस मौके पर उन्हें अपनी नानी बेट्टी कपाड़िया की याद आ रही है।

ट्विंकल ने ईद पर बने लजीज व्यंजनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ईद के मौके पर हमने शायद ही कभी बिरयानी बनाई होगी। हमारी दावत तो नानी के यहां होती थी जिसमें स्वादिष्ट खिचड़ा खाने को मिलता था और साथ में लिफाफे में ईदी भी मिला करती थी। इस बार दिल और टेबल में कई सारी खाली जगह है जो उनके बिना भरना मुश्किल हो रहा है।#eidmubarak।

ट्विंकल की इस इमोशनल पोस्ट को फैन्स ने काफी पसंद किया। इसे चंद मिनटों में 50000 से ज्यादा लाइक्स मिले। वहीं फैन्स ने ट्विंकल को ईद की भी बधाई दी।'

पिछले साल ही हुआ नानी का निधन: ट्विंकल की नानी और डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन 2019 में हुआ था। उन्हें सांस की परेशानी थी जिसके चलते 80 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Twinkle Khanna remembers her nani on Eid in emotional post

https://ift.tt/2XvfuA1
May 25, 2020 at 01:54PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eddcfx
Previous Post Next Post

Contact Form