फेडरर ने रोनाल्डो-मेसी को पीछे छोड़ा, सबसे ज्यादा 802 करोड़ रु. कमाई के साथ टॉप पर; लिस्ट में कोहली एकमात्र भारतीय

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट शुक्रवार को जारी की। इसमें स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने फुटबॉल स्टार पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। फेडरर पिछले साल 106.3 मिलियन डॉलर (करीब 802 करोड़ रुपए) कमाईके साथ टॉप पर पहुंच गए हैं।

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो सिर्फ विराट कोहली ही टॉप-100 में शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली 26 मिलियन डॉलर (करीब 196 करोड़ रुपए) कमाई के साथ 66वें नंबर पर काबिज हैं।

ब्राजील के फुटबॉलर नेमार चौथे नंबर पर
लिस्ट में दूसरे पर काबिज रोनाल्डो ने पिछले साल 105 मिलियन डॉलर (करीब 793 करोड़ रु.) कमाई की है। वहीं, मेसी ने इस पुर्तगाली फुटबॉलर से सिर्फ 8 करोड़ रुपए कम कमाए हैं। लिस्ट में ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर 95.5 मिलियन डॉलर (करीब 721 करोड़ रु.) कमाई के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।

नंबर खिलाड़ी देश खेल कमाई (करोड़ रु. में)
1 रोजर फेडरर स्विट्जरलैंड टेनिस 802
2 क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल फुटबॉल 793
3 लियोनल मेसी अर्जेंटीना फुटबॉल 785
4 नेमार जूनियर ब्राजील फुटबॉल 721
5 लेबॉर्न जेम्स अमेरिका बास्केटबॉल 453

फेडरर चौथे से पहले नंबर पर पहुंचने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी
सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले फेडरर ने लगभग 7 अरब की कमाई ब्रैंड एंडोर्समेंट से की है। वे पिछले साल चौथे नंबर पर थे। फेडरर छलांग लगाकर पहले स्थान पर जा पहुंचे और ऐसा करने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

महिलाओं में जापान की ओसाका टॉप पर

महिलाओं में जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एथलीट बन गई हैं। उन्होंने पिछले साल 37.4 मिलियन डॉलर (करीब 284 करोड़ रुपए) की कमाई की थी। ओसाका ने 4 साल से इस लिस्ट की टॉपर अमेरिका की सेरेना विलियम्स को पीछे छोड़ दिया है।

ओसाका और सेरेना ने शारापोवा का रिकॉर्ड तोड़ा
सेरेना ने इस बार ओसाका से करीब 11 करोड़ रुपए कम कमाए हैं। हालांकि, दोनों ने कमाई के मामले में रूस की मारिया शारापोवा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। शारापोवा ने 2015 में सबसे ज्यादा 29.7 मिलियन डॉलर (करीब 226 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।

ओवरऑल लिस्ट में 29वें नंबर हैं ओसाका
ओसाका दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई वाले ओवरऑल एथलीट्स की लिस्ट में 29वें नंबर पर हैं। वहीं सेरेना इस सूची में 33वें नंबर पर काबिज हैं। ओसाका ने लगातार दो ग्रैंड स्लैम जीते हैं। उन्होंने 2018 में यूएस ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था। वहीं, सेरेना ने 23 ग्रैंड स्लैम अपने नाम किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने सबसे ज्यादा 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। वे पिछले साल फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2AjKsTC May 30, 2020 at 09:28AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form