साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म हीरोपंती एक हिट साबित हुई थी। ये वही फिल्म है जिससे टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन में बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। आज इस फिल्म के 6 साल पूरे होने पर अपने डेब्यू के दिन को याद करते हुए टाइगर और कृति ने खूबसूरत पोस्ट शेयर की हैं।
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने अपनी टीम को शुक्रिया अदा किया है। टाइगर लिखते हैं, ऐसा लगता हैं जैसे कल की बात हो। खुशी भरे 6 साल। शुक्रिया मुझे इस सफर का एक छोटा सा हिस्सा बनाने के लिए और मुझे शुरू करने का आशीर्वाद देने के लिए। पोस्ट में टाइगर ने ये भी बताया है कि उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक 4 अप्रैल 2014 में रिलीज हुआ था।
वहीं एक्ट्रेस कृति ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ये मेरा पहला बॉलीवुड पोस्टर था जो रिलीज हुआ था। मैं सुबह जल्दी उठी हमेशा की तरह, पलंग से कूदी और दौड़ के न्यूजपेपर का पहला पेज देखने गई। उस दिन से आज तक में अपने सपनो को जी रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम का भी शुक्रिया अदा किया है।
आगे उन्होंने टाइगर के लिए लिखा, टाइगर में बहुत खुश हूं कि मैंने अपनी जर्नी तुम्हारे साथ शुरू की। छटवी एनीवर्सरी मुबारक टाइगी। मैं जो करती हूं वो मुझे बहुत पसंद है और मैं फिल्म सेट और कैमरा के सामने जाने का इंतजार नहीं कर सकती। और वो करने का जो मैं करने के लिए हमेशा उत्सुक रहती हूं। कृति सेनन के 6 साल। साजिद नाडियावाल के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हीरोपंती को शब्बीर खान ने निर्देशित किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2LUkQ2g
May 23, 2020 at 03:19PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d94Vc8