यूरो कप टला तो आयोजकों ने ई-यूरो कप कराया, चैम्पियन इटली को मिले 33 लाख रुपए

यूरो कप फुटबॉल इस साल जून-जुलाई में होनी थी। लेकिन महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया है। इसके बाद आयोजक यूरोपियन यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) ने ई-यूरो कप आयोजित कराया। पहली बार यूरोपियन चैंपियनशिप ई-स्पोर्ट्स के फॉर्मेट में हुई।

इटली ने सर्बिया को बेस्ट ऑफ फाइव फाइनल में 3-1 से हराकर टाइटल जीता। इटली को 33 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। कुल प्राइज मनी 83 लाख रुपए थी। चैंपियनशिप में यूईएफए के सभी 55 एसोसिएशन ने हिस्सा लिया।

फॉर्मेट पूरा यूरो कप की तरह ही था
इसका फॉर्मेट बिल्कुल यूरो कप के फॉर्मेट की तरह ही था। पहले क्वालिफिकेशन मुकाबले हुए, फिर ग्रुप मुकाबले और अंत में नॉकआउट। क्वार्टर फाइनल में इटली, सर्बिया के अलावा नीदरलैंड, रोमानिया, स्पेन, इजराइल, फ्रांस और क्रोएशिया ने जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मुकाबले बेस्ट ऑफ थ्री गेम्स के थे। सर्बिया ने रोमानिया को 2-1 और इटली ने फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ई-यूरो कप के सेमीफाइनल में सर्बिया ने रोमानिया को 2-1 और इटली ने फ्रांस को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।


https://ift.tt/36wRuAE May 26, 2020 at 08:36AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form