आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी कमिंस बोले- टी-20 वर्ल्ड कप रद्द होता है, तो उसकी जगह आईपीएल कराना ही सबसे बेहतर

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने एक बार फिर टी-20 वर्ल्ड कप से ज्यादा आईपीएल को तरजीह दी है। उन्होंने कहा कि यदि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप रद्द होता है, तो उसकी जगह आईपीएल कराना ही सबसे बेहतर होगा। कमिंस आईपीएल में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी है। उन्हें इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपए में खरीदा है।

टी-20 वर्ल्ड कप इस बार ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि कोरोना के कारण यह टूर्नामेंट 2022 तक टाला जा सकता है। वहीं, 29 मार्च से होने वाला आईपीएल पहली ही अनिश्चितकाल के लिए टल चुका है।

‘दो महीने बाद खेलने के लिए उत्सुक’
टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर गुरुवार को होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की बोर्ड टेले-कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग में फैसला लिया जा सकता है। कमिंस ने कहा, ‘‘मैं दो महीने बाद फिर से खेलने को लेकर उत्सुक हूं। अभी कोरोना के कारण कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ है। ऐसे में आईपीएल होता है तो सबसे बेहतर होगा। क्योंकि आईपीएल को दुनियाभर के लाखों-करोड़ों लोग देखते हैं।’’

बॉर्डर और चैपल आईपीएल के पक्ष में नहीं
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलन बॉर्डर और इयान चैपल टी-20 वर्ल्ड कप की जगह आईपीएल की संभावना से बहुत खुश नहीं थे। हाल ही में बॉर्डर ने कहा था कि आईपीएल सिर्फ पैसा कमाने का धंधा है। उसे टी-20 वर्ल्ड कप से ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। वहीं, चैपल का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दायित्व है कि वे घरेलू प्रतियोगिताओं को प्राथमिकता दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा- मैं दो महीने बाद फिर से खेलने को लेकर उत्सुक हूं। अभी कोरोना के कारण कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं हुआ है। ऐसे में आईपीएल होता है तो सबसे बेहतर होगा। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2yFCZOk May 27, 2020 at 05:27PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form