इंग्लिश प्रीमियर लीग के 2 खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, अब तक कुल 8 लोग संक्रमित; अगले महीने लीग शुरू होगी

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) ने कहा है कि उसके दो और खिलाड़ी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब तक लीग के अलग-अलग क्लब के 8 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। यह लीग के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि अगले महीने ईपीएल का यह सीजन शुरू करने की पूरी कोशिश जारी है।

पिछले तीन हफ्ते में ईपीएल के 996 खिलाड़ियों और क्लबों के स्टाफ का कोरोना टेस्ट किया गया है। इससे पहले 17 और 18 मई को हुए 748 कोरोना टेस्ट में 3 क्लब के 6 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

संक्रमित खिलाड़ी खुद को क्वारैंटाइन में रखेंगे
ईपीएल ने कहा, ‘‘हाल ही में किए गए कोरोना टेस्ट में दो क्लब के दो लोग पॉजिटिव आए हैं। खिलाड़ी या स्टाफ जो भी पॉजिटिव पाए गए हैं, वे खुद को 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन में रखेंगे। कौन-कौन से खिलाड़ी, अधिकारी या स्टाफ संक्रमित है, उसकी जानकारी किसी भी क्लब ने नहीं दी है।’’

12 या 19 जून से शुरू हो सकता है ईपीएल सीजन
ईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड मास्टर्स ने शुक्रवार को ही कहा था, ‘‘ईपीएल का यह सीजन 12 या 19 जून से फिर शुरू होने की पूरी उम्मीद है। फिलहाल, सभी क्लब के खिलाड़ीछोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसी का भी ध्यान रखा जा रहा है। इस सीजन के अभी 92 मैच बचे हुए हैं।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के सभी क्लब के खिलाड़ी छोटे-छोटे ग्रुप में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसी का भी ध्यान रखा जा रहा है।


https://ift.tt/2ZwtAn3 May 24, 2020 at 01:35PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form