शादी को हुए 19 साल, आशुतोष राणा ने पत्नी रेणुका शहाणे को बधाई देते हुए लिखा, 'मैं सदैव आपका हूं'

रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा की शादी को 19 साल हो गए हैं। इस मौके पर दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर बधाई दी है। रेणुका ने आशुतोष के साथअपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, तुम और मैं, क्या खूबसूरत दुनिया, 19 साल पहले आज ही के दिन, प्यार बेशुमार।

आशुतोष ने दी बधाई: रेणुका की इस पोस्ट को आशुतोष ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, तुम ही मेरा प्रेम निवेदन, तुम ही हो जीवन का सार।तुम ही मेरी परम चेतना, तुम ही हो उसका विस्तार॥ सदैव आपका, हृदय से धन्यवाद।

फिल्मी है आशुतोष-रेणुका की लव स्टोरी: आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी।

उस वक्त तक आशुतोष तो रेणुका के बारे में थोड़ा-बहुत जानते थे, लेकिन रेणुका उनसे पूरी तहह अंजान थीं। एक इंटरव्यू में आशुतोष ने बताया था कि पहली मुलाकात में ही मैंने रेणुका से कहा था- 'हम आपके बड़े प्रशंसक हैं।' यह सुनकर रेणुका बेहद खुश हुई थीं।

इसके बाद दोनों की कई महीनों तक मुलाकात नहीं हुई। करीब 3 महीने तक बातचीत के बाद 31 दिसंबर 1998 को दोनों मिले और धीरे-धीरे करीब आ गए।

शादी को लेकर असमंजस में थीं रेणुका की मां: रेणुका का तलाक हो चुका था। ऐसे में रेणुका के मन में शादी को लेकर कुछ संदेह था लेकिन आशुतोष के मन में ऐसा कुछ नहीं था। रेणुका की मां भी उनकी शादी को लेकर थोड़ी असमंजस में थीं।

दरअसल, इसलिए नहीं कि रेणुका की यह दूसरी शादी थी बल्कि इसलिए कि आशुतोष मध्‍य प्रदेश के छोटे से गांव से थे और उनकी फैमिली में 12 लोग हैं। हालांकि, मुलाकात के करीब ढाई साल बाद दोनों ने शादी कर ली। आशुतोष और रेणुका के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Renuka Shahane and Ashutosh Rana are celebrating 19 years of marriage

https://ift.tt/36zkVlp
May 25, 2020 at 04:17PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1DxNq
Previous Post Next Post

Contact Form