पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सिडल ने ट्राएथलॉन पूरी की, डेढ़ किमी स्वीमिंग, 10 किमी रनिंग की

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडल मेलबर्न के एलवुड बीच पर रनिंग, साइक्लिंग और स्वीमिंग कर रहे हैं। कोरोनावायरस के बीच 35 साल के सिडल ने ट्राएथलॉन पूरी की।

इस मल्टी-स्पोर्ट रेस में लगातार तीन एंड्यूरेंस रेस होती है। इसमें डेढ़ किमी स्वीमिंग, 40 किमी साइक्लिंग और 10 किमी रनिंग होती है।सिडल 2012 में वीगन(शाकाहारी) हो गए थे। उन्होंने करियर में 67 टेस्ट, 20 वनडे और 2 टी-20 खेले थे।

साथियों का शुक्रिया अदा करूंगा: सिडल

रेस पूरी करने के बाद सिडल काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा- पहली ओलिंपिक डिस्टेंस ट्राएथलॉन पूरी करने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। कोविड-19 के दौर में शुरू हुई हॉबी अब नशा सा बन गई है। ट्रेनिंग पार्टनर्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीटर सिडल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट, 20 वनडे और 2 टी-20 खेले थे।


https://ift.tt/3cZx45H May 25, 2020 at 07:10AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form