सबसे कम समय में 100 वनडे विकेट लेने वाले मुश्ताक इंटरनेशनल प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम के हेड बने, युवाओं को तराशेंगे

सबसे कम समय में( 1 साल 225 दिन) में 100 वनडे विकेट लेने वाले पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक अबपाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर तैयार करेंगे। उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंटरनेशनल प्लेयर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हेड बनाया है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच ग्रांट ब्रैडबर्न को हाई परफॉर्मेंस कोचिंग का हेड नियुक्त किया गया है।

ब्रैडबर्न सभी हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर की जिम्मेदारी संभालेंगे।न्यूजीलैंड के पूर्वस्पिनर ब्रैडबर्न 2018 में पाकिस्तान के फील्डिंग कोच बने थे। इससे पहले वे स्कॉटलैंड और न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम के कोच रह चुके हैं। रिटायरमेंट से पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 7 टेस्ट और 11 वनडे खेले थे।

मुश्ताक इंग्लैंड के स्पिन बॉलिंग कोच रहे

मुश्ताक इससे पहले इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के स्पिन बॉलिंग कोच रह चुके हैं। इसके अलावा वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ बतौर कंसल्टेंट काम कर चुके हैं।

नई जिम्मेदारी संभालने को लेकर उत्साहित: मुश्ताक

पीसीबी द्वारा युवा खिलाड़ियों को तराशने की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा- देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। मैं इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए उत्साहित हूं। मेरी कोशिश होगी कि युवा और टैलेंटेड खिलाड़ियों के हुनर को और तराश सकूं।

उन्होंने आगे कहा- मुझे पक्का विश्वास है कि मेरे पास जितना भी अनुभव और खेल का ज्ञान है। उसे में हाई परफॉर्मेंस सेंटर की बेहतरी में इस्तेमाल कर पाऊंगा। इससे पीसीबी को देश में खेल का स्तर ऊंचा करने में मदद मिलेगी।

एक कैलेंडर ईयर में रिकॉर्ड 65 वनडे विकेट लिए थे

सकलैन ने 1995 में टेस्ट डेब्यू किया था। अगले ही साल उन्होंने वनडे में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 65 विकेट लिए थे। वे सबसे तेज 100 वनडे विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 53 मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी।

अफगानिस्तान के राशिद खान ने सबसे कम 44 मैचों में 100 वनडे विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, उन्हें भी यहां तक पहुंचने में 2 साल 158 दिन लगे।मुश्ताक ने 49 टेस्ट में 208 और 169 वनडे में 288 विकेट लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक वनडे इतिहास में सबसे कम समय (1 साल 225 दिन) में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। - फाइल


https://ift.tt/2ZMTkMa May 28, 2020 at 03:47PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form