फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहीं ऋतिक की 65 साल की मां पिंकी, वीडियो शेयर कर दीं लॉकडाउन में फिट रहने की टिप्स

ऋतिक रोशन की मां पिंकी 65 साल की है। लेकिन इस उम्र में भी वे अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। यहां तक कि लॉकडाउन में भी उन्होंने अपने रुटीन को जारी रखा है। पिंकी ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जो इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि लॉकडाउन में आप अपने आपको कैसे फिट रख सकते हैं। उन्होंने इसकी टिप्स भी वीडियो में दी हैं। कैप्शन में पिंकी ने लिखा है, "मन की शांति हमेशा आभार में है।"

आपके शरीर को मूवमेंट की जरूरत: पिंकी
एक वीडियो में पिंकी को चलते हुए देखा जा सकता है। उनका चेहरा पसीने से भीगा हुआ है, जो गवाही दे रहा है कि वे वर्कआउट कर रही हैं। बैकग्राउंड में उनका गार्डन और फूल भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें पिंकी कह रही हैं, "यह बहुत खूबसूरत है। पेड़ों, फूलों और सूर्यास्त को देखना। बहुत खूबसूरत। उम्मीद करती हूं कि आप भी मेरे साथ वॉक कर रहे होंगे। सिर्फ वॉक ही नहीं...वॉक, जम्प, स्टेप्स चढ़ना, जो कर सकते हैं, वो करें। आपके शरीर को मूवमेंट की जरूरत है। आपके शरीर को भी फलने-फूलने की जरूरत है। पृकृति मां को देखिए और कभी मत रुकिए।"

'पीछे की ओर चलना हैमस्ट्रिंग के लिए अच्छा'
दूसरे वीडियो में पिंकी पीछे की ओर चलती नजर आ रही हैं। इसमें वे कह रही हैं, "यह एक अन्य चीज है। मैंने पीछे की ओर चलना शुरू कर दिया है। यह आपके हैमस्ट्रिंग के लिए बहुत अच्छा होता है। आप स्ट्रेच महसूस कर सकते हैं। आप बर्न महसूस कर सकते हैं और यह भी फील कर सकते हैं कि यह कितना आश्चर्यजनक है।"

अक्सर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं पिंकी
पिंकी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो साझा करती रहती हैं। उनके फैमिली मेंबर्स भी उनसे प्रेरित हैं। उनके बेटे ऋतिक और दोनों पोतों ऋदान और ऋहान के साथ-साथ बेटी सुनैना ने भी उनसे हेल्दी लाइफस्टाइल अडॉप्ट की है। एक बातचीत में सुनैना ने कहा था, "मॉम और मैं फिटनेस में ज्यादा इन्वॉल्व रहते हैं और हम इससे आए फर्क को भी महसूस कर सकते हैं। मारिका (फिटनेस ट्रेनर) हमसे कई तरह की एक्सरसाइज करवाती है। उसने एक फिटनेस चार्ट भी तैयार किया है, जिसे हमसे फॉलो करवाती है। यहां तक कि जिम ही पूरे परिवार का मीटिंग प्वॉइंट बन गया है।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: पिंकी रोशन के इंस्टाग्राम अकाउंट से।

https://ift.tt/3eRHg1q
April 25, 2020 at 06:05PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aGaOf0
Previous Post Next Post

Contact Form