
बॉलीवुड डेस्क. मुंबई के एक सरकारी अस्पताल से कोरोनावायरस के 11 संदिग्धों के भागने की खबर पर अभिनेत्री बिपाशा बसु समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हैरानी जताई है। बताया जा रहा है कि सभी संदिग्ध दुबई से लौटे थे, जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई स्थित एक अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया था। हालांकि, रिपोर्ट सामने आने से पहले ही वे वहां से भाग गए। नवी मुंबई पुलिस उनकी तलाश में लग गई है।
लोग इतने गैरजिम्मेदार कैसे हो सकते हैं: बिपाशा
बिपाशा ने खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, "लोग इतने अनजान और गैरजिम्मेदार कैसे हो सकते हैं। नागरिक होने के नाते हमें जागरूक रहने की जरूरत है। इस स्थिति में सरकार की मदद करने के लिए हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए। इसमें निराशा और गैरजिम्मेदारी को शामिल न करें। हैरान हूं।"
रितेश देशमुख ने लिखा है, "यह बहुत ही गैरजिम्मेदाराना है। सरकार और मेडिकल अथॉरिटीज को आपकी मदद करने दें। अपने आपको अलग रखकर आप अजनबियों, अपने दोस्तों, प्रियजनों को रिस्क से बचा सकते हैं और सही इलाज ले सकते हैं। हम सभी योद्धा हैं। इससे हम सभी को मिलकर लड़ने की जरूरत है।"
फिल्ममेकर हंसल मेहता का रिएक्शन है, "नागरिकता का घृणित अभाव। क्या उनकी पहचान उजागर की जानी चाहिए, जिससे उन्हें तुरंत आइसोलेशन में भेजा जाए और पब्लिक अलर्ट हो जाए। मैं इस मामले में थोड़ा विरोधाभासी हूं।"
महराष्ट्र में भागने का तीसरा मामला
रिपोर्ट्स की मानें महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के संदिग्धों के भागने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले नागपुर से 5 संदिग्ध अस्पताल प्रशासन को बिना बताए अपने घर चले गए थे। महाराष्ट्र के ही एक अन्य शहर से भी संदिग्धों के भागने की खबर सामने आ चुकी है। गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस के 117 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 38 महाराष्ट्र से हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2U8LwQy
March 16, 2020 at 04:29PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wj7YJA