बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई जानकारियां भी सोशल मीडिया पर देती रहती हैं। इसके साथ ही अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट के जरिए कई ब्रांड्स को भी प्रमोट करती हैं। इनमें से एक लॉन्जरी ब्रांड भी है। दिशा अक्सर इस ब्रांड की लॉन्जरी पहनकर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उन्हें हर एक तस्वीर पर लाखों लाइक्स मिलते हैं और साथ ही प्रमोशन के लिए मोटी रकम भी मिलती है। दिशा ने हाल ही में रॉयल ब्लू लॉन्जरी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को इस बार उनकी तस्वीरें रास नहीं आईं और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं दिशा: यूजर्स ने दिशा को इन तस्वीरों को पोस्ट करने पर ट्रोल कर दिया.फैन्स ने गुस्सा जताते हुए कहा कि देश के बिगड़ते हालातों पर तो आपने सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन बोल्ड तस्वीरें शेयर कर पैसा कमाना आपको याद रहा। एक यूजर ने लिखा, देश का माहौल खराब है और इनको अपना बिजनेस बढ़ाना है। एक अन्य यूजर ने लिखा, देश NRC और CAB से जल रहा है और इनको बिकिनी बेचने की पड़ी है। एक और यूजर ने लिखा, देश में इतने गंभीर मुद्दे चल रहे हैं और आप यह सब पोस्ट कर रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, CAB, NRC से ध्यान भटकाने के लिए भाजपासरकार ने यह साजिश रची है।


दिशा के पास 3 फिल्में: वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा के पास इस समय तीन फिल्में हैं। वह इन दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ 'मलंग', सलमान खान के साथ 'राधे' और एकता कपूर की बायोपिक 'Ktina' में काम कर रही हैं। दिशा ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'भारत', 'बागी 2' जैसी फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36VF5VL
December 20, 2019 at 04:17PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2McuFcc