वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने किया दिलीप कुमार को सम्मानित, भाई असलम खान ने लिया अवॉर्ड

बॉलीवुड डेस्क. वेटरन एक्टर दिलीप कुमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा सम्मानित किया गया है। दिलीप साहब को यह सम्मान सिनेमा में योगदान के लिए दिया गया है। इस मौके पर उनके भाई असलम खान, पत्नी सायरा बानो, बहनें साईदा और फरीदा खान मौजूद रहीं।

दिलीप साहब को यह अवॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन द्वारा उनके जन्मदिन पर प्रदान किया गया। हालांकि खराब स्वास्थ्य के चलते एक्टर खुद सम्मान लेने नहीं पहुंच सके। उनके स्थान पर भाई असलम खान ने अवॉर्ड स्वीकार किया। साल 1994 में दादा साहब फाल्के से सम्मानित हो चुके दिलीप साहब आखिरी बार साल 1998 में 'किला' में नजर आए थे। उन्हें साल 2015 में पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है।

हाल ही में अपना 97वां जन्मदिन मना चुके दिलीप साहब को दुनियाभर से उनके फैंस ने बधाई दी थी। उन्होंने ट्विटर पर सभी का शुक्रिया करते हुए लिखा था "97 वें जन्मदिन पर, कल रात से कॉल और मैसेज आ रहे हैं। इसके लिए धन्यवाद। उत्सव महत्वपूर्ण नहीं हैं, आपके असीम प्रेम, स्नेह और दुआओं को देखकर हमेशा मेरी आंखें कृतज्ञता के आंसुओं से नम हो जाती हैं।

अपने 50 साल के करियर में दिलीप साहब ने 'मुगल ए आजम', 'नया दौर', 'देवदास', 'कर्मा' जैसी कई बड़ी फिल्में दी हैं। उनका असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1944 में आई 'ज्वार भाटा' से की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो क्रेडिट: कोईमोई

https://ift.tt/2tfOd93
December 14, 2019 at 04:11PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34jq9Pz
Previous Post Next Post

Contact Form