बॉलीवुड डेस्क. अमेरिकन पॉप स्टार अरी स्टाप्रान्स लेफ यानी लाउव अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' में एक गाना गाते नजर आएंगे। इस बात का खुलासा खुद लाउव ने अपने ट्विटर पर किया है। लाउव पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में परफॉर्म कर रहे हैं। लाउव के बाद करन ने भी लाउव के ट्वीट को री-ट्वीट कर कन्फर्म किया।
लाउव ने ट्वीट कर लिखा-सम्मानित हूं :लाउव के साथ इस गाने की कम्पोजिंग रोचक कोहली ने की है। लाउव ने ट्वीट किया है- यह बताते हुए बेहद उत्साहित हूं कि बॉलीवुड फिल्म गुड न्यूज के लिए रोचक कोहली के साथ काम कर रहा हूं। यह बॉलीवुड के साथ काम करने का मेरा पहला अनुभव है। अक्षय, करन और अजीम के साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
##न्यू ईयर से पहले होगी रिलीज : वहीं करन ने भी इस ट्वीट को री-ट्वीट कर लिखा है- यह बहुत ही मजेदार सॉन्ग है। इससे सुनवाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। गौरतलब है कि 'गुड न्यूज' के अब तक चंडीगढ़ में, सौदा खरा खरा और लाल घाघरा रिलीज हो चुके हैं। यह चौथा गाना होगा। फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2PV7Qeg
December 18, 2019 at 04:30PM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Q0nxkf