बेंगलुरु फिर से बेहतर तेज गेंदबाज खरीदने में नाकाम रही, हैदराबाद ने युवाओं से मध्यक्रम भरा

खेल डेस्क. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए गुरुवार को कोलकाता में नीलामी हुई। इस दौरान 62 खिलाड़ी बिके। इनमें राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। इनमें सात भारतीय हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 10 करोड़ रुपए की बड़ी कीमत पर खरीदा। मॉरिस कई मैचों से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। उन्होंने पिछले 10 टी-20 मुकाबलों में सिर्फ 9 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 102 रन बनाए। बेंगलुरु ने लगातार अनफिट रह रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन को भी दो करोड़ में खरीदा। बेंगलुरु का इन दोनों खिलाड़ियों को खरीदना आश्चर्यजनक रहा।

राजस्थान ने सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ी खरीदे। इनमें पांच ऑलराउंडर, तीन गेंदबाज, दो बल्लेबाज और एक विकेटकीपर हैं। इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स ने नौ-नौ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। सबसे ज्यादा बल्लेबाज कोलकाता और सनराइजर्स हैदराबाद (तीन-तीन) ने खरीदे। वहीं, बेंगलुरु ने सबसे ज्यादा 2 विकेटकीपर लिए। गेंदबाजों के मामलें में राजस्थान की टीम आगे रही। उसने पांच गेंदबाज खरीदे। सबसे ज्यादा ऑलराउंडर को अपनी टीम के साथ हैदराबाद (4) ने जोड़ा।

टीम बल्लेबाज विकेटकीपर गेंदबाज ऑलराउंडर
चेन्नई 0 0 2 2
दिल्ली 2 1 3 2
पंजाब 0 1 5 3
कोलकाता 3 1 2 3
मुंबई 2 0 2 2
राजस्थान 2 1 3 5
बेंगलुरु 1 2 3 2
हैदराबाद 3 0 0 4

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL AUCTION 2020 : Royal Challengers Benglore bought Chris Morris, Rajasthan Royals faith on Indians

https://ift.tt/2SaDN55 December 20, 2019 at 02:17PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form