कपिल का शो छोड़ने के बाद दोबारा मशहूर गुलाटी बने सुनील ग्रोवर, शेयर कीं ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड डेस्क.सुनील ग्रोवर भले ही 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार में फ़िलहाल वापस न लौट रहे हों लेकिन फैन्स को अपने द्वारा निभाए गए किरदारों की झलक दिखाने का वह कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह मशहूर गुलाटी के रूप में ट्रांसफॉर्म होते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वह मूंछ और विग लगाते नजर आ रहे हैं। सुनील ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, ''मुझे किसी और की तरह बनना पसंद है, यह बहुत ही बेहतरीन अनुभव होता है जब मैं सही तरीके से इनमें ढल पाऊं।''हालांकि, सुनील ने दोबारा यह गेटअप क्यों अपनाया है, इस बात का खुलासा अब तक नहीं किया है।

2017 में छोड़ दिया था शो: सुनील ने 'कपिल शर्माशो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी और मशहूर गुलाटी का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी लेकिन 2017 में कपिल के साथ हुए झगड़े की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था। इसके बाद कई बार सुनील के शो में लौटने की ख़बरें उड़ी लेकिन यह सच साबित नहीं हुईं।

सुनील ने कपिल को दी थी बधाई: भले ही सुनील शो का हिस्सा नहीं हैं लेकिन कपिल को लेकर उनके मन में कोई दुर्भावना नहीं है। हाल ही में उन्होंने कपिल के घर बेटी होने पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई भी दी थी। सुनील शो छोड़ने के बाद पटाखा और भारत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actor Sunil Grover turns Dr Mashoor Gulati again

https://ift.tt/38Z57ZS
December 20, 2019 at 08:00AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Z4ErCH
Previous Post Next Post

Contact Form