एश्ले बार्टी आईटीएफ वर्ल्ड चैम्पियन से सम्मानित, नडाल को चौथी बार सम्मान मिला

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया की टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी और स्पेन के राफेल नडाल 2019 के वर्ल्ड चैम्पियन चुने गए हैं। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने दोनों को वर्ल्ड चैम्पियन पुरस्कार से सम्मानित किया है। पहली बार पुरस्कार पाने वाली 23 साल की बार्टी वर्ल्ड नंबर वन रहते हुए साल को अलविदा कहेंगी। वहीं, पुरूष वर्ग में नडाल को लगातार चौथी बार विश्व चैम्पियन चुना गया।

बार्टी ने 2019 में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लेम रोलां गैरों जीता था। उन्होंने चीन के शेनझेन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब भी जीता था। बार्टी ने 1993 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को फेड कप फाइनल तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

2019 मेरे लिए काफी अच्छा रहा: बार्टी

बार्टी ने कहा, “2019 मेरे लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल मैंने फेड कप फाइनल में जगह बनाई और फ्रेंच ओपन भी जीता। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। अब मैं 2020 का इंतजार कर रही हूं।”

नडाल5वीं बार एटीपी रैंकिंग में नंबर वन रहे

33 साल के नडाल भी इस साल का समापन नंबर वन रैंकिंग के साथ करेंगे। उन्होंने इस साल दो ग्रैंड स्लेम अपने नाम किए हैं। नडाल ने कहा, “मैं 5वीं बार एटीपी रैंकिंग में नंबर वन रहा हूं। इस साल मैंने दो ग्रैंड स्लेम भी जीते। मैं अगले साल और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने 2019 में अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लेम रोलां गैरों जीता था।
स्पेन के राफेल नडाल ने 2019 में दो ग्रैंड स्लेम जीते हैं।


https://ift.tt/2EIQVWZ December 20, 2019 at 03:57PM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form