ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में भारत के अलावा कोई नहीं हरा सकता: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया टीम अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच जीतने की ओर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 2-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इसको देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ट्वीट किया, ‘‘दुनिया में सिर्फ एक ही टीम है, जो ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हरा सकती है। वह भारतीय टीम है और कोई नहीं।’’

ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में 2019 में अब तक 5 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 4 जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया को पिछली बार भारतीय टीम ने ही दिसंबर 2018 में मेलबर्न टेस्ट में 137 रन के अंतर से हराया था। टीम इंडिया ने दिंसबर 2018 में चार टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से हराया था।

वॉन के ट्वीट पर न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंड बोल्ट वापसी करेंगे, जो टीम को फायदेमंद होगा। सीरीज का पहला मैच जरूर ऑस्ट्रेलिया जीत जाएगा, लेकिन न्यूजीलैंड अगले मैचों में वापसी करेगा।’’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क वॉ ने कहा कि अच्छे स्पिनर्स की कमी न्यूजीलैंड के लिए बड़ा मुद्दा है। इस सीरीज के अगले दो टेस्ट में उसे इनकी कमी खलेगी। वहीं, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया 120 रेटिंग के साथ शीर्ष और ऑस्ट्रेलिया 102 अंक के साथ 5वें नंबर पर है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीम इंडिया ने दिंसबर 2018 में चार टेस्ट की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 2-1 से हराया था। -फाइल फोटो


https://ift.tt/2rLFz1C December 15, 2019 at 11:39AM
https://ift.tt/1PKwoAf
Previous Post Next Post

Contact Form