'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' फेम जीशान अयूब ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, बोले- वे मुस्लिमों को विलेन बना रहे

बॉलीवुड डेस्क. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब ने विवादित एक्ट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों में काम कर चुके जीशान की मानें तो सरकार के पास दिखाने के लिए कोई काम नहीं है। इसलिए वे हर दिन नया विलेन पैदा कर रहे हैं। वे नई दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई एक सभा में बोल रहे थे।

वे मुस्लिमों को विलेन बना रहे हैं : जीशान

जीशान ने कहा, "आज वे मुस्लिमों को विलेन बना रहे हैं। अगर आप उन्हें निकाल भी दोगे तो आपको क्या लगता है कि वे कोई नया विलेन नहीं बनाएंगे? वे विलेन बनाना जारी रखेंगे। उनके पास दिखाने के लिए कोई काम नहीं है। लोग पाकिस्तान और कश्मीर से ऊब चुके हैं। वे अपने मनोरंजन के लिए आपको बेवकूफ बना रहे हैं। मूर्ख मत बनिए, एकता के साथ खड़े रहिए।"

सीएए के विरोध में ये सेलेब्स भी

सीएए के विरोध में जीशान अयूब के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा ने भी आवाज बुलंद की है। आलिया ने संविधान की प्रस्तावना शेयर करते हुए दिल्ली के जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा है, "स्टूडेंट्स से सीखने सीखिए।"

इसी तरह सोनाक्षी ने भी संविधान की प्रस्तावना शेयर करते हुए लिखा है, "हम क्या थे, क्या हो गए और क्या होंगे अभी।"

परिणीति चोपड़ा ने लिखा है, "अगर हर बार ऐसा ही होना है तो एक नागरिक का विचार है कि #CAB को भूल जाइए। हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक कहना बंद कर देना चाहिए। अपनी बात रखने के लिए निर्दोषों की पिटाई? यह बर्बरता है।" परिणीति ने यह ट्वीट जामिया स्टूडेंट्स के समर्थन और सीएए के विरोध में किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CAA Protest: Zeeshan Ayyub targeted Modi government, Says they are making villains out of Muslims

https://ift.tt/38OUybY
December 18, 2019 at 11:34AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Eu9I8I
Previous Post Next Post

Contact Form