शाेमें अंबर शर्मा का रोल निभा रहे वरुण बडोला ने हाल ही में इस शो के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग के दौरान एक डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली, जबकि इस शो के डायरेक्टर और अंजलि ने विदेश में इस शो के कुछ हिस्सों की शूटिंग की। चूंकि इस शो के डायरेक्टर 4 दिनों के लिए बाहर गए थे तो वरुण ने अपनी निर्देशन कौशल दिखाते हुए श्वेता तिवारी के साथ पर्दे पर कुछ सीन्स शूट किए।
इस बारे में वरुण कहते हैं- "इस शो की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत बढ़िया वक्त गुजारा। एक डायरेक्टर के रूप में मैंने महसूस किया है कि श्वेता कैमरे के सामने कितनी खूबसूरती से परफॉर्म करती हैं। इसके कुछ दृश्योंमें मुझे कुछ इनपुट्स देने की आजादी भी मिली। निर्देशक अक्सर दृश्यों के लिए मेरे सुझाव लेते थे और अब इसका एक पूरा हिस्सा शूट करने के लिए मुझमें विश्वास जताकर उन्होंने मुझे प्राउड महसूस कराया है और मैंने भी अपना बेस्ट देने की कोशिश की।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2PAbnzz
December 19, 2019 at 08:30AM
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EzCRPQ